HAPUR NEWS : निर्वाचन आयोग से समाजवादी पार्टी ने सत्ता के लिए काम करने का आरोप लगा की अधिकारियों को हटाने की मांग की
निर्वाचन आयोग से समाजवादी पार्टी ने सत्ता के लिए काम करने का आरोप लगा की अधिकारियों को हटाने की मांग
हापुड न्यूज संवाददाता
लखनऊ(पंकज) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि
उत्तर प्रदेश शासन में अवनीश अवस्थी उप मुख्य सचिव, नवनीत सहगल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना, प्रशान्त कुमार ए.डी.जी. (लॉ एण्ड आर्डर), अमिताभ यश ए. डी. जी पद पर कार्यरत हैं तथा प्रदेश में सत्तारूढ़ भा. ज.पा. सरकार के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं, इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटाये बगैर प्रदेश में स्वतंत्रत, निष्पक्ष, निर्भीक, प्रभाव मुक्त, चुनाव सम्भव नहीं है।
समाजवादी पार्टी मांग करती है कि उपरोक्त सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाया जाय, जिससे कि प्रदेश में निष्पक्ष स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न हो सके।
2 गज की दूरी मास्क है जरूरी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें देश प्रदेश के साथ- 2 अपने जनपद व परिवार को सुरक्षित बचाने में सरकार का साथ दें।
जनहित में जारी
मै समाजवादी पार्टी का समर्थन करता हूं
जवाब देंहटाएंमै ऋषिपाल सिंह मेरठ
जवाब देंहटाएंसमाजवादी पार्टी का समर्थन करता हूँ