HAPUR NEWS : आचार संहिता की उड़ी धज्जियां प्रशासन ने नही उतरवाये समूचे बोर्ड, बैनर
आचार संहिता की उड़ी धज्जियां प्रशासन ने नही उतरवाये समूचे बोर्ड, बैनर
हापुड न्यूज संवाददाता
पिलखुवा। निर्वाचन आयोग के आदेश व निर्देश पर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित हो गया। चुनाव घोषित होते ही प्रफेश में चुनावी आचार संहिता लग गयी। अचार संहिता लगने के 24 घण्टे बाद भी नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते ही बिजली के पोल पर अभी भी बाजारो मे राजनेतिक दलो के हार्डिग्स/ बोर्ड लगे हुए है।
आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही हाईवे पर लगे बैनर व पोस्टरो को तो नगरपालिका प्रशासन द्वारा ह्रटा दिया गया परंतु मुख्य बाजारो मे 24 घण्टे बाद भी सरकारी बिजली के पोलो पर राजनेतिक दलो के प्रत्यशियो के हार्डिग्स/बोर्ड अभी तक लगे हुए है।
अब देखने वाली बात यह है कि जहां जिलाधिकारी द्वारा 24 घंटे में आचार संहिता लागू होने के चलते सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाने के आदेश दिए गए हैं तथा निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की बात प्रेस वार्ता के दौरान कही गई है यह आदेश पिलखुवा नगर में जिलाधिकारी के आदेश एवं निर्वाचन आयोग के आदेश को ठेंगा लगाने के बराबर दिखाई दे रहा है
0 Response to "HAPUR NEWS : आचार संहिता की उड़ी धज्जियां प्रशासन ने नही उतरवाये समूचे बोर्ड, बैनर"
एक टिप्पणी भेजें