-->
HAPUR NEWS : साप्ताहिक बाजार में जुटी भीड़ कोविड-19 का पालन कराने में प्रशासन रहा विफल

HAPUR NEWS : साप्ताहिक बाजार में जुटी भीड़ कोविड-19 का पालन कराने में प्रशासन रहा विफल


साप्ताहिक बाजार में जुटी भीड़ कोविड-19 का पालन कराने में प्रशासन रहा विफल
हापुड न्यूज संवाददाता आरिफ खान
गढ़मुक्तेश्वर ।  थाना कोतवाली क्षेत्र के रविदास चौक के पास प्रत्येक सप्ताह रविवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगता है। कोविड-19 संक्रमण महामारी की तीसरी लहर लगातार अपना प्रकोप बढ़ाते दिखाई दे रही है। प्रदेश सरकार द्वारा भी जिला प्रशासन द्वारा भी और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए जहां लोगों से अपील की जा रही है तो वहीं जिला प्रशासन भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्त आदेश करता नजर आ रहा है।
 परंतु गढ़मुक्तेश्वर के रविदास चौक के पास लगने वाली साप्ताहिक बाजार में ना तो कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है वही अधिकांश चेहरों पर मास्क भी नहीं दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन द्वारा दुकानदारों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के प्रयोग के बिना किसी भी प्रकार की खरीद या बिक्री को जहां प्रतिबंधित करने की बात की जा रही है वही इस साप्ताहिक बाजार में कोई भी दुकानदार कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए नजर नहीं आ रहा है।
उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि टीम भेजकर चेक कराया जायेगा जो भी बिना मास्क होंगा या फिर जो अस्थाई दुकानदार कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा होगा उस पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसकी अस्थाई दुकान को हटवाया जाएगा तथा उस पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।

0 Response to "HAPUR NEWS : साप्ताहिक बाजार में जुटी भीड़ कोविड-19 का पालन कराने में प्रशासन रहा विफल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article