HAPUR NEWS : HPDA अधिकारी एवं कर्मियों की लापरवाही के चलते सरकार को राजस्व का नुकसान, जनता से ठगी
HPDA अधिकारी एवं कर्मियों की लापरवाही के चलते सरकार को राजस्व का नुकसान, जनता से ठगी
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । अभी 1 दिन पूर्व हमने हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनपद में अवैध रूप से हो रही कॉलोनी निर्माण को लेकर बड़ी प्रमुखता के साथ अपने पाठकों के सामने पेश किया था। लेकिन हापुड पिलखुआ विकास प्राधिकरण ऐसा लग रहा है मानो आंख बंद कर लापरवाही के साथ बिस्तर में बैठा है काम कर रहा है तो सिर्फ सरकार से तनख्वाह या फिर अवैध निर्माण कर्ताओं से उगाही। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है की खबर चलने के बावजूद भी विकास प्राधिकरण द्वारा कोई भी ना तो कार्यवाही की गई है और ना ही इस और कोई ध्यान दिया गया है।
आज हम और भी अनेकों ऐसे निर्माण कार्य को आपके सामने लेकर आए हैं जो कहीं ना कहीं सरकार के राजस्व को चूना लगाते हुए लगातार जनता के साथ ठगी करने के लिए कॉलोनी अथवा वाणिज्य दुकानो का निर्माण कर रहे हैं।
श्यामपुर रोड से स्वर्ग आश्रम रोड की तरफ आने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य
स्वर्ग आश्रम रोड ओवरब्रिज के बराबर में दुकानों का निर्माण कार्य
दस्तोई रॉड पर कॉलोनीजर्स द्वारा तैयार कॉलोनी
मुख्य द्वार
अंदर प्लाटिंग एवं अंदर दुज़री कॉलोनी भी
अब देखने वाली बात यह है कि सरकार जहां लगातार घाटे में होने की बात कर रही है और घाटे के चलते लगातार डीजल पेट्रोल रसोई गैस आदि की दरों को बढ़ाकर देश को घाटे से उबारने का प्रयास कर रही है वही हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण में बैठे अधिकारी एवं कर्मी सरकार को इमानदारी का राजस्व प्रदान कराने में गुरेज करते नजर आ रहे हैं। हापुड़ न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र परिवार अपनी खबर के माध्यम से सरकार से भी ऐसे अधिकारी एवं कर्मियों के खिलाफ जहां कार्यवाही की जांच कराते हुए मांग करता है वही प्राधिकरण में तैनात क्लास वन से लेकर क्लास फोर्थ श्रेणी तक के कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की भी मांग करता है।

जनपद की और भी अनेको अवैध कालोनियों को हम आपके सामने अति शीघ्र फिर लेकर आएंगे आप हमारे साथ जुड़े रहे और देखते रहे विकास प्राधिकरण के कारनामे सिर्फ हापुड न्यूज की वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्र में
वेबसाइट
hapurnews.in
0 Response to "HAPUR NEWS : HPDA अधिकारी एवं कर्मियों की लापरवाही के चलते सरकार को राजस्व का नुकसान, जनता से ठगी"
एक टिप्पणी भेजें