-->
HAPUR NEWS : 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जनपद में कोरोना संक्रमण का बढ़ा कहर 6 रिकवर के बाद ऐक्टिव रहे कुल मरीज हुये 105

HAPUR NEWS : 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जनपद में कोरोना संक्रमण का बढ़ा कहर 6 रिकवर के बाद ऐक्टिव रहे कुल मरीज हुये 105

58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जनपद में कोरोना संक्रमण का बढ़ा कहर 6 रिकवर के बाद कुल मरीज हुये 105
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड(लोकेश बंसल) । कोरोना संक्रमण महामारी ने एक बार फिर से जनपद में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है लगातार इस सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जहां कल मरीजों की संख्या 53 हो गई थी तो वही आज जनपद में 58 पॉजिटिव मरीज मिलने से यह संख्या बढ़कर 111 हो गई है। जबकि बताया जा रहा है कि 6 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।  जिसके चलते एक्टिव पॉजिटिव कुल रहे 105। जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा कड़ी सतर्कता के साथ उपचार किया जा रहा है।

हापुड़ न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र सभी जनपद वासी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के साथ साथ अपने सभी पाठकों से अनुरोध करता है कि लगातार बढ़ती कोरोना महामारी से देश प्रदेश एवं जनपद को सुरक्षित बचाए रखने के साथ-साथ अपने परिवार को सुरक्षित बचाए रखने के लिए कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें मास्क लगाकर रखें, बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचे और सोशल डिस्टेंसिंग का लगातार पालन करते रहे, समय-समय पर हाथ धोते रहें, पानी ना होने की स्थिति में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। टीकाकरण अवश्य कराये क्योकि टीकाकरण ही जीवन को सुरक्षित बचाये रखने में कारगर साबित हो रहा है।

कोरोना संक्रमण कोई भयंकर बीमारी नहीं सिर्फ सावधानी के साथ रहते हुए इस को हराया जाना बड़ा ही आसान है देश प्रदेश जनपद की सुरक्षा के लिए सावधान रहें।

0 Response to "HAPUR NEWS : 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जनपद में कोरोना संक्रमण का बढ़ा कहर 6 रिकवर के बाद ऐक्टिव रहे कुल मरीज हुये 105"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article