-->
बबलू यादव बने सपा लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव

बबलू यादव बने सपा लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव


बबलू यादव बने सपा लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव
हापुड न्यूज संवाददाता आरिफ़ खान
गढ़मुक्तेश्वर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश में निर्देश पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी बबलू यादव प्रधान को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होते ही जहां जनपद हापुड़ के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई तो वही समाजवादी पार्टी के समर्थक एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
अपनी नियुक्ति को लेकर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी बबलू यादव प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उनका शुक्रिया अदा करते हुए यह वचन देते हैं कि वह समाजवादी पार्टी के लिए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर सत्ता में लाने के लिए भरपूर मेहनत करेंगे और वह अपने राष्ट्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

0 Response to "बबलू यादव बने सपा लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article