-->
HAPUR NEWS: LPG संकट के बीच होर्मुज से भारत के ल‍िए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख स‍िलेंडर का हो गया इंतजाम! कल पहुंचेगा ‘जग विक्रम’

HAPUR NEWS: LPG संकट के बीच होर्मुज से भारत के ल‍िए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख स‍िलेंडर का हो गया इंतजाम! कल पहुंचेगा ‘जग विक्रम’

LPG संकट के बीच होर्मुज से भारत के ल‍िए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख स‍िलेंडर का हो गया इंतजाम! कल पहुंचेगा ‘जग विक्रम’

नई दिल्ली । अमेर‍िका और ईरान के बीच इस्‍लामाबाद में हुई बातचीत बेनतीज रहने के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट में तनाव चरम पर है। भारत में प‍िछले करीब डेढ़ महीने से एलपीजी संकट बीच अच्‍छी खबर आई है।
।‍हालांक, सरकार की तरफ से दावा क‍िया जा रहा है क‍ि देश में क‍िसी तरह की एलपीजी क्राइस‍िस नहीं है और पर्याप्‍त स्‍टॉक उपलब्‍ध है। इसके बावजूद स‍िलेंडर लेने के ल‍िए लंबी-लंबी लाइन आम है।
 इस बीच राहत की खबर यह है क‍ि भारतीय झंडे वाला एलपीजी से लदा जहाज ‘जग विक्रम’ (‘Jag Vikram’) 20,400 टन एलपीजी लेकर 14 अप्रैल को पहुंचने वाला है। यह जहाज 14 अप्रैल 2026 को गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचेगा।
‘जग विक्रम’ जहाज पर 24 नाविक सवार हैं
आपको बता दें यह जहाज 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच प‍िछले द‍िनों लागू हुए दो हफ्ते के अस्‍थायी सीजफायर के बाद यह पहला भारतीय जहाज है जो होर्मुज से सफलतापूर्वक गुजरा है। 20,400 टन एलपीजी को 14.57 लाख घरेलू स‍िलेंडर में भरा जा सकेगा. इस खबर से देश की एनर्जी सप्‍लाई को लेकर बनी च‍िंता कुछ हद तक कम हुई है। पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज म‍िन‍िस्‍ट्री के एड‍िशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने एलपीजी लेकर आ रहे जहाज से जुड़ा अपडेट दिया।

11 अप्रैल को पार क‍िया होर्मुज स्ट्रेट


उन्होंने बताया कि ‘जग विक्रम’ जहाज 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है। इसमें करीब 20,400 टन एलपीजी गैस के साथ 24 नाविक सवार हैं। यह मंगलवार को कांडला पोर्ट पहुंचेगा।

मुकेश मंगल ने यह भी बताया क‍ि देश के सभी बंदरगाहों पर कामकाज पूरी तरह नॉर्मल है। कहीं भी भीड़ से जुड़ी क‍िसी तरह की शिकायत नहीं आई है। अमेरिका-ईरान सीजफायर का ऐलान क‍िये जाने के बाद ‘जग विक्रम’ होर्मुज पार करने वाला पहला भारतीय जहाज बन गया है।


खाड़ी से निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज

मार्च की शुरुआत से अब तक यह फारस की खाड़ी से निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है। इससे पहले कई भारतीय जहाजों को सुरक्ष‍ित सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना की मदद ली गई थी। भारत की तरफ से अपनी एनर्जी से जुड़ी जरूरत का अध‍िकतर ह‍िस्‍सा आयात से पूरा क‍िया जाता है। देश में 88 प्रतिशत क्रूड ऑयल की जरूरत, 50 प्रतिशत नेचुरल गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी की खपत को इम्‍पोर्ट के जरिये पूरा क‍िया जाता है।इनमें से ज्यादातर सप्लाई खाड़ी देशों से ही आती है और होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती है।

‘जग विक्रम’ का पहुंचना बड़ी राहत


होर्मुज दुनिया की एनर्जी सप्‍लाई का अहम रास्ता है। इजरायल और ईरान का संघर्ष शुरू होने के बाद इस समुद्री मार्ग पर दिक्कतें आई थीं। इसका असर तेल और गैस की कीमत पर भी असर पड़ा है। ऐसे में ‘जग विक्रम’ का देश में सुरक्षित पहुंचना बड़ी राहत माना जा रहा है। सरकार का कहना है घरेलू एलपीजी सप्लाई में स्थिर बनी हुई है। ‘जग विक्रम’ के आने से घरेलू बाजार में एलपीजी की उपलब्‍धता और मजबूत होगी।


0 Response to "HAPUR NEWS: LPG संकट के बीच होर्मुज से भारत के ल‍िए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख स‍िलेंडर का हो गया इंतजाम! कल पहुंचेगा ‘जग विक्रम’"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article