-->
BURAHANPUR NEWS : *कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर बुरहानपुर भाजपा ने किया पुतला दहन**जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा: कांग्रेस की महिला

BURAHANPUR NEWS : *कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर बुरहानपुर भाजपा ने किया पुतला दहन**जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा: कांग्रेस की महिला

*कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर बुरहानपुर भाजपा ने किया पुतला दहन*
*जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा: कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है उनका बयान*
हापुड़ न्यूज ब्यूरो इकबाल अंसारी 
बुरहानपुर ।  कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा दिया गया महिला विरोधी शर्मनाक बयान को लेकर बुरहानपुर जिला भारतीय नता पार्टी एवं महिला मोर्चा द्वारा कमल तिराहा पर उनका पुतला दहन करते हुए इसे कांग्रेस की महिला विरोधी सोच क़रार दिया। इस दौरान उपस्थित महिला मोर्चा द्वारा जमकर नारेबाज़ी करते हुवे कांग्रेस एवं उसके विधायक फूलसिह बरैया पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने,शहर की प्रथम नागरिक  महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष  किरण रायकवार, कार्यक्रम प्रभारी  उमा कपुर ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान की कड़ी निंदा करते हुवे उसे शर्मनाक करार दिया। उन्होने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा ही महिला विरोधी रही है। आपने तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता रद्द करने हेतू विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है।  
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने,शहर की प्रथम नागरिक महापौर  माधुरी अतुल पटेल, कार्यक्रम प्रभारी उमा कपुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष  किरण रायकवार, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल, महिला मोर्चा महामंत्री सावित्री बत्रा, अर्चना योगेश पाटील,अंजली पिम्पलीकर, संगीता पगारे, कल्पना मिश्रा, ममता दुबे, माधुरी दीदी, रीना महाजन, सुनिल वाद्ये, प्रदीप कसेरा, प्रकाश लाड, पुर्व भाजपा अध्यक्ष दिलिप भाई श्रॉफ , संभाजी सगरे, प्रशांन्त पाटील, रवि गावडे, विपुल कानुगो, गोविंद बर्डे,शुभानसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र गावडे, चिन्टु राठौर, बक्षय मोरे, करण प्रजापति,विपुल कानुगो, अशेक कुरील, अनिल वानखेडे,निलेश सोनी,रुद्रेश्वर एन्डोले, अंकित व्यास सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता,जिला भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

0 Response to "BURAHANPUR NEWS : *कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर बुरहानपुर भाजपा ने किया पुतला दहन**जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा: कांग्रेस की महिला"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article