-->
BURAHANPUR NEWS : *आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन  द्वारा मनाया गया पेंशनर दिवस*

BURAHANPUR NEWS : *आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मनाया गया पेंशनर दिवस*

*आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन  द्वारा मनाया गया पेंशनर दिवस* 
हापुड़ न्यूज ब्यूरो इकबाल अंसारी 

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) । ॴल इंडिया रिटायर्ड रेलवे पेंशनर एशोसिएशन बुरहानपुर शाखा द्वारा श्री आरसी गोयल की अध्यक्षता में और नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) की बुरहानपुर जिला इकाई के अध्यक्ष कामरेड शकील अहमद सिद्दीकी के मुख्य अतिथि में पेंशनर दिवस मनाया गया। 
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक कामरेड विनय मेहता एवं नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के सचिव कामरेड आकाश ठाकुर एवं श्री राम दलाल ने शिरकत की।
कार्यक्रम का संचालन शाखा के सचिव श्री महेश कुल्हारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 70 पेशंनर एवं 40 महिला फेमेली पेशंनर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शकील अहमद सिद्दीकी ने उपस्थित पेंशनरों को बधाई देते हुए पेंशनर्स एशोसिएशन से जुड़ने के फ़ायदे बताए। उन्होंने कहा कि अधिवार्षिकी आयु के बाद प्राप्त होने वाली राशि, जिसे पेंशन कहा जाता है, वह हमारा ऐसा पुत्र है जो हमारा अन्तिम समय तक साथ देता है और हमारे जाने के बाद पत्नी को थे पेंशन का लाभ और साथ मिलता है। वह भी पत्नी को साथ देता हैं। 
कामरेड विनय कुमार मेहता ने समस्त पेशनर को बधाई दिया। सचिव कामरेड आकाश ठाकुर ने टाइअप हास्पिटल में इलाज हेतु हमेशा साथ देने का कहा। पेंशनर को कुछ कार्य रहे करने का वादा किया एवं नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन और श्री राम दलाल की ओर से एशोसिएशन को एक साउंड सिस्टम देने के लिए कहा गया। सचिव महेश कुल्हारे द्वारा पेंशन के एवं AIRRF एवं मुख्यालय से प्राप्त जानकारी से सभी को अवगत करते हुए सचिव द्वारा किये गए कामों की जानकारी से अवगत कराया। 
शाखा के सलाहकार संजीव पाठक के द्वारा समस्त पेंशनर को बधाई दिया। सचिव के कार्यों की प्रशंसा किया । सभा का आभार अध्यक्ष आर सी गोयल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित महानुभवगण की सेवा में आदर पूर्वक स्वल्पाहार प्रस्तुत कर सत्कार किया गया।

0 Response to "BURAHANPUR NEWS : *आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मनाया गया पेंशनर दिवस* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article