Hapur News : गुरु बाबा राम रहीम के 58 वे जन्म दिवस पर साध संगत ने किया 225 पौधों का रोपण
गुरु बाबा राम रहीम के 58 वे जन्म दिवस पर साध संगत ने किया 225 पौधों का रोपण
हापुड न्यूज़ संवाददाता जगदीश माकन
हापुड । डेरा सच्चा सौदा के गद्दीनशीन गुरु बाबा राम रहीम के 58वे जन्मदिवस के अवसर पर ब्लॉक हापुड़ की साध संगत द्वारा MSG डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, श्यामपुर रोड पर *कुल 225 की संख्या* में पौधारोपण किया गया। जिसमें हर वर्ग और हर उम्रदराज के व्यक्ति ने अपना योगदान दिया।
पौधारोपण कार्यक्रम की शुभारंभ "धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा" का पवित्र नारा बोलकर किया गया।
पूज्य गुरु ने इस दौरान फरमाया कि हमारे जीवन का एकमात्र उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण को प्रदूषणमुक्त करना है।
इस अवसर पर डॉ० मनोज इन्सा, मा० सत्यपाल इन्सा, कपिल इन्सा, धर्मपाल इन्सा, प्रणव इन्सा, पवन, उज्ज्वल, अंकित व बहनों में डॉ० अमिता, शर्मिष्ठा इन्सा, रुचि इन्सा, प्रिया इन्सा, लवलीन, आशा, नरेशकली, माही, नेहा आदि अन्य जिम्मेवार सहित साध संगत मौजूद रही।
0 Response to "Hapur News : गुरु बाबा राम रहीम के 58 वे जन्म दिवस पर साध संगत ने किया 225 पौधों का रोपण"
एक टिप्पणी भेजें