-->
HAPUR NEWS : युवकों को गोली मारने के मामले में जीजा - साला गिरफ्तार

HAPUR NEWS : युवकों को गोली मारने के मामले में जीजा - साला गिरफ्तार

युवकों को गोली मारने के मामले में जीजा - साला गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड । थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों को शराब के नशे में धुत होकर गोली मारने मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से अवैध असलाह भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घायल युवकों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि गांव खड़खड़ी निवासी अमित त्यागी व प्रताप शुक्रवार देर शाम गांव स्थित एक व्यक्ति के ठेले पर आमलेट खाने के लिए गए थे। इस दौरान गांव निवासी गजेंद्र अपने जीजा जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव किसौला निवासी रघुनाथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गया। दोनों शराब के नशे में धुत थे। गजेंद्र ने तमंचा निकालकर अमित व प्रताप पर गोली चला दी थी। इस दौरान अमित के सिर में गोली लग गई। वहीं, प्रताप कंधे में गोली लगने से घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देकर गजेंद्र जीजा संग मौके से फरार हो गया था। शनिवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव खड़खड़ी स्थित एख नलकूप से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
 आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा व खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। बाबूगढ़ निवासी व्यक्ति ने दी थी आरोपितों को शरण : वारदात को अंजाम देकर गजेंद्र व रघुनाथ अपने परिचित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी नरेश त्यागी के घर पहुंचे थे। रातभर आरोपितों ने नरेश के घर शरण ली थी। नरेश ने मामले की जानकारी के बाद भी पुलिस को सूचना नहीं दी। सीओ ने बताया कि आरोपितों को शरण देने के मामले में नरेश के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Response to "HAPUR NEWS : युवकों को गोली मारने के मामले में जीजा - साला गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article