-->
HAPUR NEWS : अवैध फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ 2 गिरफ्तार

HAPUR NEWS : अवैध फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ 2 गिरफ्तार

अवैध फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ 2 गिरफ्तार
हापुड़ न्यूज संवददाता
हपुड ।  पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र बनाने व बेचने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चौलाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुये 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे/ निशानदेही से पुलिस ने 18 तमंचे, 01 पोनिया, 01 देशी रिवाल्वर एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूंकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना धौलाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही करते हुए इन्तजार पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम बझंडा कला थाना धौलाना जनपद हापुडा एवं  जावेद पुत्र मुनकैद निवासी ग्राम बझंडा कला थाना धौलाना जनपद हापुड को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 अवैध देशी तमंचे ,01देशी रिवाल्वर, 01 अवैध पोनिया व शस्त्र बनाने के उपरकरण बरामद किये है है। यह लोग शस्त्र बनाकर 5 से 7 हजार में बेच देते रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है।गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम दिया जायेगा।

0 Response to "HAPUR NEWS : अवैध फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ 2 गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article