HAPUR NEWS : एचपीडीए योजना मैं 110 फीट सड़क पर भी विभाग ने पास कर बनाया बिल्डिंग का नक्शा : सूत्र
एचपीडीए योजना मैं 110 फीट सड़क पर भी विभाग ने पास कर बनाया बिल्डिंग का नक्शा : सूत्र
हापुड़ नगर के बीच अतरपुरा चौपला के निकट नगर पालिका मार्केट में दो दुकानों को मिलाकर तैयार हुई उपाध्याय बुक डिपो
हापुड न्यूज़ संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । हापुड - पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान कर अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए एवं बिना भूमि प्रयोग को परिवर्तन कराएं भ्रष्टाचार के चलते बिल्डिंग निर्माण या फिर भवन निर्माण की बातें तो लगातार प्रकाश में आती रहती हैं जैसे आज भी हम ऐसी कुछ अवैध निर्माण की तस्वीरों को आपसे साझा करेंगे परंतु आज सूत्रों के अनुसार जो खबर सामने आ रही है वह बेहद ही चौंकाने वाली खबर है विकास प्राधिकरण द्वारा अपने ही आनंद विहार योजना में 110 फीट चौड़ी सड़क को बहुत ही शकरा कर बिल्डिंग निर्माण का नक्शा पास कर निर्माणकर्ता को निर्माण कराए जाने का फरमान जारी कर दिया गया है। और यह निर्माण अब शुरू भी हो चुका है।
मेरठ रोड पर भी चौकडायत आतिशबाजी वालो की बिल्डिंग के पास कई मंजिला इमारत बन कर लगभग तैयार होने की स्थिति में आ चुकी है यह भी कहीं ना कहीं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की ओर खुलेआम इशारा करती नजर आ रही है क्योंकि बनते समय है बिल्डिंग चारदीवारी के अंदर शुरू हुई और अब जब अंतिम चरण में पहुंच गई तब जाकर जनता को दिखाई देनी शुरू हुई। इस बिल्डिंग की चारदीवारी अभी भी कुछ हिस्सा खुलेआम देखा जा सकता है।
हापुड़ नगर के बीच अतरपुरा चौपला के निकट नगर पालिका मार्केट में दो दुकानों को मिलाकर तैयार हुई उपाध्याय बुक डिपो
अब देखने वाली बात यह है कि हापुड न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र द्वारा जहां लगातार हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की चैटिंग के चलते हो रहे अवैध निर्माणों को लगातार दिखाया जा रहा है परंतु फिर भी प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है यह एक जनता के बीच भी बड़ा सवाल भ्रष्टाचार को लेकर खड़ा होता नजर आ रहा हैं।
0 Response to "HAPUR NEWS : एचपीडीए योजना मैं 110 फीट सड़क पर भी विभाग ने पास कर बनाया बिल्डिंग का नक्शा : सूत्र"
एक टिप्पणी भेजें