-->
HAPUR NEWS : राजीव हत्याकांड में आया नया मोड़

HAPUR NEWS : राजीव हत्याकांड में आया नया मोड़

राजीव हत्याकांड में आया नया मोड़ 

हापुड न्यूज़ संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । थाना देहात क्षेत्र के शिवपुरी निवासी राजीव कंसल आत्महत्या कांड में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है जहां आरोपियों द्वारा सत्ता का उपयोग करते हुए परिजनों से दबाव डालकर एक समझौता सादे कागज पर लिखवा कर पुलिस को पेश कर दिया गया वही न्यायपालिका एवं अधिकारियों द्वारा सादे कागज पर लिखे समझौते को मानने से इंकार कर दिया गया और आज सभी आरोपियों के घर पर पुलिस ने मुकदमे के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी पुलिस की दबिश से घबराए सभी आरोपी अपने अपने ठिकानों को छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों द्रारा बताया जा रहा है कि सभी आरोपी सत्ता में ऊंची पकड़ के चलते अपने अधीनस्थ सिपहसलारों के  पास पहुंचकर छुप गए हैं परंतु पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में दबिश डालते हुए गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
इस संबंध में थाना देहात प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि राजीव आत्महत्या कांड में परिजनों द्वारा एक सादे कागज पर समझौता दे दिया गया था जिसे अधिकारी एवं न्यायपालिका द्वारा निरस्त कर दिया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये आज दबिश दी गई परंतु सभी आरोपी अपने अपने प्रतिष्ठान एवं घरो पर नही मिले। जब तक राजीव हत्याकांड के सभी आरोपियों को न्यायपालिका द्वारा निर्दोष नहीं माना जाता जब तक वह आरोपी रहेंगे और उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना पुलिस का कर्तव्य बनता है। पुलिस किसी भी सूरत में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायपालिका में अतिशीघ्र पेश करेगी।

0 Response to "HAPUR NEWS : राजीव हत्याकांड में आया नया मोड़ "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article