-->
HAPUR NEWS :  महिला ने मरणोपरांत शरीर दान कर मिशाल पेश की

HAPUR NEWS : महिला ने मरणोपरांत शरीर दान कर मिशाल पेश की


महिला ने मरणोपरांत शरीर दान कर मिशाल पेश की
मरणोपरांत शरीर को शिक्षार्थ उपयोगी बनाने का उठाया साहसिक कदम
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड(लोकेश बंसल)  । नगरपालिका परिषद क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनो के  संजय विहार के सी ब्लॉक निवासी रेखा मैंसी मरणोपरांत अपने शरीर को दान कर  लोगो के लिए एक मिसाल बनी है। उन्होंने अपना पूरा देह या शरीर मरणोपरांत लाला लाजपत स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ को दान किया है।
बता दे कि मरणोपरांत शरीर दान करना सभ्य समाज में बहुत ही बहादुरी का काम है और ऐसा करने  वाले बहुत ही कम लोग करोरो में से कोई एक ही होता हैं।  
ग्रहणी रेखा मैसी का कहना कि अगर मेरा शरीर मरणोपरांत देश के काम आए। इससे अच्छा मेरे लिए और कुछ हो ही नही सकता और इसलिए अपनी इच्छा अनुसार मैंने अपना शरीर या देह मेडिकल कॉलेज को दान करने का निर्णय लेते हुए सभी विधिक प्रक्रिया पूर्ण की है। आपने अपने जीवन मे सदैव प्रेरणा सोत्र कार्य किये है। आपने अपने जीवन में अपने बच्चो को समाज के प्रति जागरूक किया। जन्म दिन हो या फिर कोई विशेष दिन हमेशा गरीबो को राशन बाटने के साथ आपने सेव दी ह्यूमैनिटी ट्रस्ट की स्थापना की, जो हापुड़ शहर के गरीब बच्चो की पढ़ाई एवं खेल कूद पर काम कर रही है। साथ साथ आपने समय समय पर गरीब बच्चों को कपड़े एवम खाने का प्रबंध किया और कराया।
शरीर दानदाता ग्रहणी महिला का देशवासियों से कहना है कि और लोग भी इस मुहिम से जुड़े को आगे बढे और देश की तरकी मैं साथ दे और लोगो की मदद करे । आइये हम सब मिलकर इस देश को एक बेहतर देश बनाये।

0 Response to "HAPUR NEWS : महिला ने मरणोपरांत शरीर दान कर मिशाल पेश की"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article