-->
HAPUR NEWS : रामलीला मंचन की मिली परमिशन रामलीला कमेटी ने लगाया पूरा मेला

HAPUR NEWS : रामलीला मंचन की मिली परमिशन रामलीला कमेटी ने लगाया पूरा मेला

रामलीला मंचन की मिली परमिशन रामलीला कमेटी ने लगाया पूरा मेला 
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड । कोरोना संक्रमण महामारी को दृष्टिगत रखते हुए देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा लगातार सावधानी बरती जा रही हैं। सावधानी के तहत सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के मेलों पर जहां रोक लगाई गई है वही विभिन्न पर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा भी हापुड़ में धारा 144 लगाई गई है।
रामलीला कमेटी हापुड़ नगर द्वारा जिला प्रशासन द्वारा रामलीला मंचन की जब अनुमति मांगी गई तो प्रशासन द्वारा मेला ना लगाने की संघ के साथ रामलीला मंचन की अनुमति प्रदान कर दी गई इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा भी खुले मैदान में लोगों की संख्या को निर्बाध कर दिया गया। परंतु हापुड़ रामलीला कमेटी नगर द्वारा रामलीला मंचन की अनुमति के बावजूद हापुड़ नगर रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के साथ-साथ पूरी तरह मेले का भी आयोजन कर दिया गया परंतु जब हमारे द्वारा उप जिलाधिकारी हापुड़ सदर से इस संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन की परमिशन दी गई है अगर मेला का आयोजन हो रहा है तो अवैध है जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेंगी।
सूत्रों का कहना है कि मेले के ठेकेदार द्वारा दुकानदारों से 650 रुपये प्रति फुट। तथा ठेले खोमचे वालों से 200 रुपये प्रतिदिन और बिजली के नाम पर 1 किलोवाट का कनेक्शन 12 हजार तथा 1 बल्ब का कनेक्शन 3 हजार रुपये पूरे मेले का वसूला जा रहा है। 
रामलीला कमेटी के प्रधान रविंद्र गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन की अनुमति मिली है परंतु प्रशासन की देखरेख में ही मेले का आयोजन हो रहा है। और प्रशासन द्वारा ही समस्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या हापुड़ नगर का प्रशासन कमेटी के प्रधान के कथन अनुसार सरकारी नियमों को ताक पर रखकर परमिशन की खानापूर्ति कर कोरोना संक्रमण महामारी को न्योता दे रहा है या फिर सत्ता के चलते रामलीला कमेटी के अध्यक्ष द्वारा दबाव के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है यह बड़ा ही विचारणीय प्रश्न देखने को मिल रहा है।

0 Response to "HAPUR NEWS : रामलीला मंचन की मिली परमिशन रामलीला कमेटी ने लगाया पूरा मेला "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article