HAPUR NEWS - संयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी से की वीकएन्ड लॉकडाउन में छूट की मांग
संयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी से की वीकएन्ड लॉकडाउन में छूट की मांग
हापुड न्यूज़ संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । जिलाधिकारी अनुज सिंह को पत्र सौपकर संयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में नियंत्रण के चलते लगाये गए वीकेंड लोक डाउन में छूट दिलाये जाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल ने अपने प्रार्थना पत्र में कहाकि कोविड - 19 की दूसरी लहर के समय शासन द्वारा जारी बीकएन्ड लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसका हापुड प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का व्यापारियों द्वारा पूर्णतः पालन किया जा रहा है। अब जबकि कोरोना की दूसरी पूर्णतया समाप्त प्राय हो चुकी है, तो साप्ताहिक लॉकडाउन को हटाये जाने की आवश्यकता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां पूर्ण रूप से चालू रह सकें। आपसे यह भी निवेदन है कि आगामी रविवार 21.08.2021 को भाई-बहनों का एक बड़ा पर्व रक्षाबन्धन आ रहा है। यदि किसी कारणवश साप्ताहिक लॉकडाउन नहीं हटाया जा सकता तो इस पर्व की महत्वता को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार 21.08.2021 व रविवार 22.08.2021 को माँ बहिन, बेटियों के जरूरत से सम्बन्धित व्यापारिक प्रतिष्ठान जैसे रेडिमेड गारमेन्ट, सौन्दर्य प्रशासन व मिठाई आदिकी दुकानों को खोलने का निर्देश प्रदान करें।
इस अवसर पर ललित कुमार छावनी वाले, अरविंद शर्मा चैयरमैन, संजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजीव गर्ग, अजय त्यागी, मनीष गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS - संयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी से की वीकएन्ड लॉकडाउन में छूट की मांग "
एक टिप्पणी भेजें